- मेरठ में दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, CCTV में हमलावर कैद | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

मेरठ में दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, CCTV में हमलावर कैद

पुलिस ने बताया कि व्यापारी धन कुमार जैन (70) अपने दो बेटों के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते थे। आज सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके घर में घुस आये और लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर धन कुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने घर में मौजूद धन कुमार के बेटे, बहू और पोती को एक कमरे में बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गये। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद जब बेटे ने बाहर आकर देखा तो पिता धन कुमार जैन मृत पड़े हुए थे जबकि मां अंजू जैन लहुलुहान पड़ी मिलीं। दोनों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अंजु जैन की हालत गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तमाम बदमाश हैलमेट लगाये हुए थे जिससे उन्हें पहचाना न जा सके। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिये पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। दिन निकलते ही मेरठ में दंपती पर गोली मारने की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।वहीं आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गन्ना कोल्हू बनाने वाले कारोबारी 70 वर्षीय धन प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ शारदा रोड पर रहते हैं। आज सुबह उनकी पुत्रवधू और बेटा घूमने निकले थे। वहीं घर पर धन प्रकाश जैन अपनी पत्नी अंजू जैन के साथ थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने धन प्रकाश जैन और अंजू पर गोलियां चला दी। जिससे धन प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरठ में दिन निकलते ही इस घटना से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलाकर घटना केा अंजाम देकर जा चुके थे। लोगों ने अंजू जैन को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...